सोनभद्र : सपाजनों ने मनाया पार्टी के संस्थापक का जन्मदिन
सोनभद्र : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर सपा के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने चोपन, म्योरपुर, रेणुकूट, दुद्धी में भी जन्म दिन मनाया। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि नवंबर का महीना समाजवादी आंदोलन के लिए ऐतिहासिक