सोना 50 रुपए लुढ़का, चांदी में 30 रुपए की तेजी
(जी.एन.एस) ता.01 नई दिल्ली ऊंचे भाव पर जेवराती खरीद कम होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 50 रुपए लुढ़ककर 33,120 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक मांग आने से चांदी 30 रुपए की बढ़त में 37,580 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतररष्ट्रीय बाजारों में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,305.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगस्त का अमेरिकी