सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका को सताने लगा पंजाब में केजरीवाल का डर
(जी.एन.एस) ता. 12 जालंधर पंजाब कांग्रेस में मौजूदा समय में चल रही अंतर्कलह की रिपोर्ट लगातार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास पहुंच रही है। जिस तरह से दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है और पंजाब कांग्रेस के विधायकों की अपनी ही सरकार की नाकामियों को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है, उससे कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को