सोहराबुद्दीन एनकाउंटर मामला: दो और गवाह बयान से पलटे, संख्या 55 हुई
(जी.एन.एस) ता. 12 मुंबई सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति के कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में यहां सीबीआई की विशेष अदालत में अभियोजन पक्ष के दो और गवाह मुकर गये। इसके साथ ही मुकरने वाले गवाहों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी है। पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत सिंह और कांस्टेबल कांति लाल यहां विशेष न्यायाधीश एस जे शर्मा के समक्ष पेश हुए। दोनों राजस्थान पुलिस से हैं।