स्टाफ नर्स, एम.पी.एच.डब्ल्यू. कर्मचारियों के वेतन में 26 से 58 प्रतिशत की वृद्धि
(जी.एन.एस) ता.04 चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्स, एम.पी.एच.डब्ल्यू. (महिला व पुरुष) कर्मचारियों तथा पी.जी.आई.एम.एस. रोहतक के नॄसग स्टाफ के वेतनमान को 1 जनवरी 2016 से संशोधित किया है। इस सम्बंध में आज वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए वेतनमान में करीब 26 से 58 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस अधिसूचना के अनुसार स्टाफ नर्स का वेतनमान 44,900 रुपए तथा एम.पी.एच.डब्ल्यू. का 35,400 रुपए