हजारीबागः अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
(जी.एन.एस) ता. 10 हजारीबाग झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। कोनार नदी के तट पर गांधी घाट पर 1948 में यह प्रतिमा स्थापित की गई थी। इसी नदी में गांधी की अस्थियों को विसर्जित किया गया था। हजारीबाग के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के कुम्हार टोली इलाके में लगी प्रतिमा को 8 फरवरी