हरियाणा के दिग्गजों की लड़ाई ने बढ़ाई कांग्रेस हाईकमान की मुश्किलें
(जी.एन.एस) ता. 23 चंडीगढ़ हरियाणा के कांग्रेस दिग्गजों की आपसी लड़ाई ने पार्टी हाईकमान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की सूचियां बदल दिए जाने के बाद पार्टी में अब एक दूसरे को निशाने पर लेने का खेल चल रहा है। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के हस्तक्षेप के बाद हालांकि इन सूचियों