हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट इंजीनियर के घर 500 गुना ज्यादा काली कमाई बरामद
(जी.एन.एस) ता. 05 जयपुर आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हाउसिंग बोर्ड में सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सुभाष यादव के घर छापा मारा। उसके घर आय से 500 गुना ज्यादा संपत्ति का पता चला है। दंपती की अब तक आय के रूप में 50 लाख रुपए का हिसाब बनता है। जबकि इससे करीब 500 गुना अधिक चल-अचल संपत्ति का पता लगा है।