हिमाचल की पूर्व मंत्री व भाजपा नेता श्यामा शर्मा का निधन
(जी.एन.एस) ता. 21नाहनहिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नाहन की श्यामा शर्मा (70) का निधन हो गया। श्यामा शर्मा कुछ दिनों से बीमार चल रहीं थीं। सोमवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्हें तुरंत चंडीगढ़ ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व मंत्री श्याम शर्मा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मेडिकल कॉलेज नाहन में सुबह सैंपल लेने के बाद उन्हें पीजीआई रेफर किया गया