हिम्मत प्लस का सबसे टफ रिव्यू: जानें कितने काम का है यह ऐप
(जी.एन.एस) ता. 18 नई दिल्ली महिलाओं की सेफ्टी के लिए दिल्ली पुलिस ने हिम्मत ऐप लॉन्च किया था, लेकिन उसे लोगों ने ज्यादा डाउनलोड नहीं किया। 6 फरवरी को नए फीचर्स के साथ इसे रीलॉन्च किया गया। ‘हिम्मत प्लस’ कितने काम का है, यह जानने के लिए हमने लगातार तीन दिन तक ऐप का इस्तेमाल किया और अलग-अलग हालात में इसे इस्तेमाल करके परखा कि यह कितने काम का है।