19 साल बाद धनतेरस के दिन बन रहा विशेष संयोग
(जी.एन.एस) ता. 16 हजारीबाग प्रकाश पर्व दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाले धनतेरस पर इस वर्ष 19 साल बाद पहली बार पांच शुभ योग बन रहे हैं, जो काफी लाभ देने वाले हैं। भगवान धन्वंतरि की जयंती के रूप में मनाए जाने वाले धनतेरस का लोगों को बड़े ही बेसब्री से इंतजार रहता है। क्योंकि यह दिन खास कर खरीदारी के लिए महत्वपूर्ण मुहूर्त माना गया है। बल्कि