27 सालों से संभालकर रखी पत्नी की अस्थियां
(जी.एन.एस) ता. 03 पूर्णिया पति-पत्नी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास रिश्ता होता है। अग्नि को साक्षी मानकर पति-पत्नी साथ जीने-मरने का वादा करते हैं। अपने इस वादे को निभाने के लिए बिहार के पूर्णिया जिले के साहित्यकार भोलानाथ आलोक ने 27 सालों से अपनी पत्नी की अस्थियां संभालकर रखी हैं। भोलानाथ आलोक का कहना है कि उनकी शादी बचपन में ही हो गई थी। तब हम दोनों ने