302 खिलाड़ियों को 42 लाख की पुरस्कार राशि वितरित
(जी.एन.एस) ता. 01 कुरुक्षेत्र थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है जिसने देश को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। इसका श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कैलाश चन्द्र शर्मा व खेल विभाग के निदेशक व उनकी टीम को जाता है। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग की ओर से आर.के. सदन में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह