5 साल का हुआ शाहरुख खान का बेटा, देखें अबराम खान के 5 सबसे Cute Videos
(जी.एन.एस) ता. 27 मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे अबराम खान 5 साल के हो गए हैं। सरोगेसी के जरिए अबराम का जन्म 27 मई, 2013 को हुआ था। अबराम की उम्र सिर्फ 5 साल है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। शाहरुख को अक्सर अबराम के साथ देखा जाता है, ऐसे मौकों पर लोगों की निगाहों शाहरुख पर कम और अबराम पर ज्यादा होती हैं।