50 लाख की हैरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता. 21 फिरोजपुर थाना सिटी पुलिस ने 3 तस्करों को 100 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हैरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है। थाना सिटी फिरोजपुर के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सब इंस्पैक्टर सुखचैन सिंह और ए.एस.आई. सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मोडा छिंदा पुत्र कश्मीर और गोविंदा पुत्र काला हैरोइन बेचने का