56 मामलों में फरार बिहार का 7 लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
(जी.एन.एस) ता 11 गुरुग्राम 56 मामलों में फरार चल रहे बिहार के 7 लाख के ईनामी बदमाश अखिलेश सिंह को पुलिस ने एन्काउंटर के बाद हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। अखिलेश की गिरफ्तारी मंगलवार को देर रात की गई। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पुलिस जारी जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में दो गोली लगी, जिसके बाद घायल हालत में अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया गया।