8 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल, बैंक और बीमा कर्मचारी रखेंगे काम बंद
(जी.एन.एस) ता. 21 नई दिल्ली नए साल में बैंकिंग क्षेत्र के प्रमुख यूनियन हड़ताल करने की तैयारी में हैं। बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख यूनियनों ने 8 जनवरी 2020 को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आयोजित आम हड़ताल में भाग लेने का फैसला किया है। यह जानकारी अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के एक शीर्ष नेता ने दी। बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल की स्थिति में ग्राहकों का कामकाज प्रभावित हो