97 पीस नकली सोने के बिस्कुट समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद
(जी.एन.एस) ता. 25 सिलीगुड़ी भारत-बांग्लादेश सीमांत विधाननगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 97 पीस नकली सोने की बिस्कुट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें दो महिलाएं भी शामिल है। सभी आरोपी सिक्किम के निवासी है। उसके पास से पुलिस ने एक कार भी बरामद की है। आरोपियों में वृद्धा राज कुमार अग्रवाल की तबीयत खराब होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।