जुलूसो व होलिका दहन स्थलों पर विशेष सर्तकता बरती जायेः जिलाधिकारी
जीएनएस,ता 16फरवरी लखनऊ। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में आज डा. ए. पी. ज. अब्दुल कलाम सभागार में आगामी होली त्योहार की तैयारी व्यवस्था सम्बन्धी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने होली त्योहार पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है। उन्होने कहा है कि रंगो का त्योहार होली के अवसर पर शान्ति व्यवस्था से जुडे सभी अधिकारी विशेष सर्तकता बरतें।