ममता सरकार ने दोल-होली पर सरकारी कर्मियों को दी चार दिनों की छुट्टी
(जी.एन.एस) ता. 27 कोलकाता बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी। राज्य की ममता सरकार ने दोल के साथ-साथ अब होली पर भी छुट्टी की घोषणा कर दी। दोल व होली को लेकर दो दिनों का अवकाश सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। राज्य सचिवालय (नवान्न) की ओर से जारी छुट्टी के सर्कुलर के मुताबिक इस वर्ष दोल व होली पर सरकारी कर्मचारियों को दो दिनों की छुट्टी दी जाएगी। कैलेंडर के