पकौड़े पर हरियाणा विस में हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने बेचे तो सीएम ने खरीदे
(जी.एन.एस) ता.06 चंडीगढ़ हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पकौड़े पर जमकर हंगामा हुआ। पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर स्टॉल लगाकर पकौड़़े बेचे तो बाद में सदन में इस पर भाजपा व कांग्रेस सदस्यों में इस पर नोंकझोंक हुई। विधानसभा के अंदर जाते समय मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कांग्रेस विधायकाें को पकौड़े बेचते देखा तो वह उनके पास पहुंचे। सीएम ने पूर्व मंत्री गीता भुक्कल