त्रिपुरा के राज्यपाल के खिलाफ राष्ट्रपति से शिकायत
(जी.एन.एस) ता. 10 कोलकाता पश्चिम बंगाल के बुद्धिजीवियों के एक वर्ग ने त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत राय के खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिकायत की है। त्रिपुरा में लेनिन की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद तथागत राय द्वारा किए गए ट्वीट पर नाराजगी जाहिर करते हुए बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रपति को ईमेल किया है। ईमेल करने वालों में लेखक शीर्षेदु मुखोपाध्याय, शिक्षाविद नृसिंह प्रसाद भादुड़ी, फिल्मकार गौतम घोष, कवि