रामनवमी मेला के लिए रोडवेज की 100 बसें चलाई जाएंगी
जीएनएस,ता 11 मार्च फैजाबाद। अयोध्या के प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले के मद्देनजर विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा के लिए परिवहन निगम की 100 बसें संचालित की जाएंगी। परिवहन निगम परिक्षेत्र के डिपो की बसें आगामी 23 से 27 मार्च तक विभिन्न मार्गों पर संचालित होंगी। बसों के लिए अस्थाई बस स्टेशन और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। परिवहन निगम फैजाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा