2 से अधिक बच्चे वाले झारखंड में नहीं लड़ सकेंगे निकाय चुनाव
(जी.एन.एस) ता. 13 रांची दो से अधिक बच्चे वाले नागरिक झारखंड में 16 अप्रैल को होने वाले शहरी निकाय चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए कटऑफ डेट नौ फरवरी, 2013 तय किया है। अर्थात इस तिथि के बाद यदि किसी नागरिक का तीसरा बच्चा पैदा हुआ है तो वह यह चुनाव नहीं लड़ सकता है। राज्य सरकार ने नौ फरवरी, 2012 को इससे संबंधित कानून