स्टीफन हॉकिंग कहते थे भगवान ने नहीं बनाई ये दुनिया
(जी.एन.एस) ता. 14 लंदन दुनिया के सबसे महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग इस रहस्मय दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। वे 76 साल के थे। हॉकिंग सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने भगवान के अस्तित्व को ही नकार दिया था। हॉकिंग ने ब्लैकहोल और बिगबैंग थ्योरी को समझने में अहम योगदान दिया था। उनका मानना था ब्रम्हांड किसी अलौकिक शक्ति ने नहीं बनाया बल्कि ये खुद बना था।