झारखंड के गुमला में भाजपा नेता विक्की साहू की हत्या
(जी.एन.एस) ता.18 गुमला झारखंड के गुमला में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विक्की साहू की शनिवार रात लगभग एक बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। रात में लांजी स्थित घर लौटने के दौरान विक्की साहू पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। उनके सिर व छाती में तीन गोलियां लगी। घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने लांजी चौक पर दो घंटे रोड जाम किया।