शहीदे आजम भगत सिंह: सत्ता के रवैये से संग्रहालय की हसरत रही अधूरी
(जी.एन.एस) ता. 23 फिरोजपुर शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर पूरा देश उनको याद कर रहा है। पंजाब की धरती को अपने इस सपूत की कुर्बानी पर नाज है, लेकिन यहां सत्ता का अलग ही मिजाज है। जिस धरती के लाल ने पूरी दुनिया में एक मिसाल कायम कर दी आैर अपनी शहादत से अंग्रेजी शासन को हिला दिया, उसके प्रति यहां बनीं सरकारों का रवैया उपेक्षा का