नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी विनी का 81 साल की उम्र में निधन
(जी.एन.एस) ता.03 नई दिल्ली नेल्सना मंडेला की तलाकशुदा पत्नी विनी मैडिकिज़ेला मंडेला की जोहान्सबर्ग के नेटकेयर मिलपार्क अस्पताल में एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। विनी मंडेला खुद भी रंगभेद विरोधी नेता थीं। उनके निधन की खबर उनके सहायक ने दी। इस साल की शुरुआत से ही वो कई बार अस्पताल में भर्ती होती रही थीं। सोमवार को परिवार की मौजूदगी में उन्होंने आखिरी सांसें लीं।