प्रेम प्रसंग में युवक और युवती की हत्या, घर की छत पर मिले शव
(जी.एन.एस) ता.11 गोड्डा प्रेम प्रसंग में युवक और युवती की हत्या का मामला सामने आया है। घटना झारखंड के गोड्डा की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मंगरा गाव में बुधवार सुबह एक घर की छत पर दो शव मिले हैं। घटनास्थल पर एक कट्टा भी पड़ा था। मृतकों में शबनम मरांडी और अरुण सोरेन शामिल हैं। सिर में गोल लगने से दोनों की