सीरिया को लेकर अमरीका और रूस में ठनी, युद्ध की दी चेतावनी
(जी.एन.एस) ता.13 दमिश्क सीरिया को लेकर अमेरिका और रूस के बीच कड़वाहट बढ़ती जा रही है। हाल ही में सीरिया में हुए रासायनिक हमलों को लेकर अमेरिका जहां सख्त रवैया अपनाने की तैयारी कर रहा है। वहीं रूस सीरिया के शासक बशर अल असद के पक्ष में बोल रहा है। संयुक्त राष्ट्र के लिए रूसी दूत वसिली नेबेन्जिया ने गुरुवार को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका सीरिया पर हमला