सिख जत्थे के संग गई महिला के पाक में निकाह पर बढ़ा विवाद, ISI के हत्थे चढ़ने की आशंका
(जी.एन.एस) ता. 20 होशियारपुर सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई होशियारपुर की महिला के पाकिस्तान में धर्म बदलकर मुस्लिम युवक से निकाह करने के मामले में विवाद बढ़ गया है। किरणबाला नामक इस महिला के परिवार ने उसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसअाइ के हत्थे चढ़ने और उसके कब्जे में होने का शक जताया है। महिला के ससुर तरसेम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री से गुहार की