हमारे और हमारी पार्टी के लिए महिला फर्स्ट है: पीएम मोदी
(जी.एन.एस) ता. 04 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में भाजपा के महिला मोर्चे की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ‘नमो एप’ के जरिए बातचीत के दौरान कहा कि आज देश महिला विकास से आगे बढ़कर महिला के नेतृत्व बात कर रहा है। जब देश के विकास के लिए ऐसा मंत्र है, तो बीजेपी भी इसी मंत्र में विश्वास करती है। हमारे और हमारी पार्टी के लिए महिला फर्स्ट है।