अब बिप्लब देब बोले- टैगोर ने अंग्रेजों के विरोध में नोबेल लौटाया था
(जी.एन.एस) ता. 11 नई दिल्ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब अपने काम से ज़्यादा विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयानों से पार्टी की काफ़ी फ़ज़ीहत हो रही है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब एक बार फिर अपने अटपटे बयानों से सुर्खियों में हैं। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर बिप्लब देब ने कहा कि टैगोर ने अंग्रेज़ों के विरोध में अपना नोबेल पुरस्कार लौटा दिया था। आपको