कर्नाटक चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, भाजपा अधिकतम 60-70 सीटें जीत पाएगी
(जी.एन.एस) ता. 12 नई दिल्ली कर्नाटक में मतदान के बीच कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा अधिकतम 60-70 सीटों से ज्यादा नहीं जीत पाएगी। 150 तो भूल जाइये। वे सिर्फ सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे का यह बयान कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने 150 से ज्यादा सीटें हासिल करने का दावा किया था।