मेगन की शादी में 600 को निमंत्रण, पहनेंगी $1,35,584 का शादी का जोड़ा
(जी.एन.एस) ता. 13 लॉस एंजिलिस प्रिंस हैरी और हॉलीवुड अभिनेत्री मेगन मार्कल की शादी में इंग्लिश पॉप गर्ल ग्रुप यानी स्पाइस गल्र्स समूह की विक्टोरिया बेकहम, मेल बी, मेलानी सी, एम्मा बंटन और जेरी हलीवेल शामिल होंगी। इस शाही शादी में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होंगी। एक वेबसाइट के मुताबिक, सेंट जॉर्ज चेपल में 19 मई को होने वाली इस रॉयल शादी में स्पाइस गल्र्स परफॉर्म नहीं करेंगी।