सात फेरे लेते वक्त दूल्हा हुआ मूर्छित, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
(जी.एन.एस) ता. 13 रांची शादी की तमाम रस्में पूरी हो चुकी थीं। दूल्हा-दुल्हन सात फेरे ले रहे थे। तभी दूल्हा अचानक मूर्छित होकर शादी के मंडप में ही गिर पड़ा। दूल्हे के मूर्छित होने और उसके मुंह से झाग निकलता देख दुल्हन इतनी डर गई कि उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया। इस घटना के बाद दुल्हन के परिजन ने दुल्हन की छोटी बहन की भी शादी रोक