कर्नाटक: आरआरनगर चुनाव में 41,162 वोटों से कांग्रेस ने जीता मुकाबला
(जी.एन.एस) ता. 31 बेंगलुरु कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर 28 मई को हुए मतदान के बाद आए नतीजों में कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना ने जीत दर्ज की। कांग्रेस उम्मीदवार ने 41,162 वोटों से मुकाबला जीत लिया। बता दें कि राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार मुनिरत्ना 8,680 वोटों से आगे रहे। इसके बाद मतगणना के चौथे राउंड में वह 18,000 वोटों से आगे हो गए।