राहुल गांधी ‘पुण्यात्मा’, मुझे विश्वास से दी कर्नाटक की सत्ता: एचडी कुमारस्वामी
(जी.एन.एस) ता. 31 बेंगलुरु कांग्रेस के ‘रहमो करम’ पर होने का बयान देने के कारण कुछ दिन पहले सुर्खियों में आए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पुण्यात्मा बताया है। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के समर्थन से राज्य के सीएम बने कुमारस्वामी ने कुछ किसानों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें विश्वास के साथ सत्ता दी है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल से