मुंबई के गोरेगांव में बनेंगे म्हाडा के किफायती दरों के 7500 घर, 2022 तक बनकर होंगे तैयार
(जी.एन.एस) ता. 01 मुंबई म्हाडा ने गोरेगांव में किफायती घर बनाने के लिए ठेकेदार नियुक्त करने के संदर्भ में निविदा मंगाई थी। गोरगांव पहाड़ी के पास 7500 किफायती घर बनाने का ठेका मंगलवार को बी.जी शिर्के कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया। जानकारी के अनुसार, परियोजना वर्ष 2022 तक पूरी कर ली जाएगी। इससे अधिक से अधिक लोगों का मुंबई में किफायती दामों पर घर लेने का सपना पूरा हो सकेगा।