महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का आज अंतिम संस्कार
(जी.एन.एस) ता. 01 मुंबई महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का गुरुवार की भोर में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सायन स्थित के.जे. सोमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। उनके