बीएसएफ दल ने तिरंगे के साथ फहराया स्वच्छ भारत मिशन का झंडा
(जी.एन.एस) ता. 01 हल्द्वानी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पर्वतारोहियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने के साथ ही स्वच्छ भारत अभियान का झंडा भी फहराया। 15 सदस्यीय टीम जब शिखर से वापस लौटी तो हिमालय से सात क्विंटल कूड़ा भी बटोर लाई। इस बार एवरेस्ट फतह करने वाली बीएसएफ की टीम की कमान कुमाऊं के लाल पद्मश्री लवराज धर्मशत्तू ने संभाली थी। उनके नेतृत्व में