थराली में भाजपा ने बचाई सीट और साख; मुन्नी देवी विजयी
(जी.एन.एस) ता. 01 चमोली थराली विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने कांग्रेस के प्रो. जीतराम को 1981 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। कांग्रेस को छोड़ अन्य तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। भाजपा इस प्रतिष्ठापूर्ण उप चुनाव में बाजी मार यह सीट बरकरार रखने में कामयाब रही। भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन से रिक्त हुई थराली विधानसभा सीट पर भाजपा