झामुमो 45 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में, कांग्रेस को 25 सीटें देने पर राजी
(जी.एन.एस) ता. 14 रांची झारखंड में विपक्षी महागठबंधन के कुनबे में सीटों के तालमेल को लेकर खटास बढ़ सकती है। मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 45 पर अपना दावा ठोकने की तैयारी की है। शेष बची 36 सीटों में से 25 सीटों पर कांग्रेस की दावेदारी होगी। बाकी बची 11 सीटों में से राष्ट्रीय जनता दल (राजद), झारखंड विकास मोर्चा