शिमला के टूटीकंडी बालिका आश्रम की तीन नाबालिग लड़कियां हुई गायब
(जी.एन.एस) ता.21 शिमला बालिका आश्रम से नाबालिग लड़कियों के फरार होने के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला शिमला के टूटीकंडी बालिका आश्रम में सामने आया है। जहां तीन नाबालिग लड़कियां सुबह से गायब हैं। बालिका आश्रम की संचालिका ने बालूगंज थाने में इसको लेकर शिकायत दर्ज करवा दी है जिसमें कहा कि ये तीनों लड़कियां सुबह स्कूल के लिए निकली थी लेकिन स्कूल नहीं पहुंची।