अधिक भार वाले किशोर-राजकीय संप्रेषण गृहों से संवासियों का होगा स्थानान्तरण
लखनऊ। जनपद मुरादाबाद तथा मिर्जापुर में किशोरियों के लिए संचालित हो रहे राजकीय संप्रेषण गृहों को अब किशोरों के लिए संचालित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रेणुका कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि इन दोनों सम्प्रेषण गृहों में 30-30 किशोर संवासियों को आवासित किया जायेगा। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान में संचालित इन राजकीय सम्प्रेषण गृहों में आवासित किशोरियों