2019 लोकसभा चुनाव: यूपी के बाद बिहार में होगा बड़ा दंगल
(जी.एन.एस) ता.05 जालंधर\लखनऊ भारतीय जनता पार्टी के लिए 2019 के मिशन में जीत हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य बिहार है, पर बिहार में नीतीश कुमार की जनता दल-यू ने भारतीय जनता पार्टी के दबाव में राजनीति करनी शुरू कर दी है। जनता दल-यू ने नवम्बर-दिसम्बर में होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।