जनता पर महंगाई की मार, 36 दिन के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम
(जी.एन.एस) ता.05 नई दिल्ली तेल कंपनियों ने करीब 1 महीने बाद आज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ौतरी कर दी है। इससे पहले इस अंतराल में करीब 22 बार पेट्रोल और 18 बार डीजल के दाम तेल कंपनियों ने कम किए थे। आज महानगरों में पेट्रोल की कीमत 16 से 17 पैसे बढ़ गई है, जबकि डीजल के दामों में 10 से 12 पैसे की बढ़ोतरी की गई है।