मुस्लिम कलाकार हिन्दुओं के लिए बनाते हैं ताजिया वाले मंडप, शादी-पार्टी में होता है खूब इस्तेमाल
(जी.एन.एस) ता. 09 नई दिल्ली मुस्लिम समुदाय के कारीगर सदियों से जिस कलात्मकता का इस्तेमाल कर्बला की जंग की याद में निकाले जाने वाले शोक जुलूस में शामिल ताजिए के लिए करते रहे हैं, उसी कलात्मकता का इस्तेमाल वे अब हिंदुओं का विवाह मंडप बनाने में कर रहे हैं। विवाह मंडप को वे कर्बला के मकबरे की शक्ल दे रहे हैं। ये कारीगर ज्यादातर शिया मुसलमान हैं। कर्बला की जंग