डिमांड ड्राफ्ट बनवाने वाले का भी नाम दर्ज होगा
(जी.एन.एस) ता. 12 नई दिल्ली डिमांड ड्राफ्ट पर भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अहम फैसला लिया है। अब अगर आप डिमांड ड्राफ्ट बनवाते हैं तो उस पर आपका भी नाम लिखा जाएगा। अभी तक सिर्फ उसी शख्स का नाम डिमांड ड्राफ्ट पर होता था जिसके खाते में पैसा जाएगा। इसके साथ ही पे ऑर्डर पर भी उसे बनवाने वाले का नाम लिखना होगा।