भाजपा के बोल बिगड़े का जबाब चुनाव में देगी जनता: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की घट रही लोकप्रियता के कारण भाजपा नेताओं के बोल बिगड़ गये हैं। जनता भाजपा की कारगुजारियों से परेशान हो गयी है। जिसका जवाब 2019 में भाजपा के सामने होगा। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। भीड़तंत्र से